Showing posts with label foodblog. Show all posts
Showing posts with label foodblog. Show all posts

Friday, 22 April 2016

Punjabiyan di mashhoor Karamb (Ganth Gobhi): Recipe


आज उम्र के इस मोड़ पर खड़े हो कर पीछे देखती हूँ तो न जाने क्या क्या याद आता है कभी वो वीर का पेड़ की ऊपर की टहनियों पर चढ़ कर मीठे पके आम तोड़ कर चिढ़ाना कभी गुड़िया गुड्डे की शादी का खेल और ,कभी स्कूल से आते ही घर में कढम्ब यानी गांठ गोभी की वो खुशबु मन को गुदगुदा जाती है।

  उस दिन  बाजार सब्जी लेने गयी तो वो साथ नही थे गांठ गोभी देखते ही मन किया की एक बार बना कर खिलाऊँगी नही पसंद आई तो कोई बात नही। सो ले आई  मनपसंद सब्जी और बना भी डाली की ट्राई करने में क्या हे ज्यादा से ज्यादा नही खाएंगे। शाम को डरते डरते पापा और इनके सामने परोसी क्या हे ये पूछने पर मेने कहा पापा खा कर बताइये कैसी है तब नाम बताऊँगी। यकीं मानिये पापा ने कहा बेटा ये तो बहुत स्वाद है बिलकुल नॉनवेज सा टेस्ट है। तब मेने उन्हें नाम बताया। अब अक्सर पापा और ये कहते है कि वो अपना वाला नॉनवेज बना देना अच्छा बना लेती हो। आप भी बना कर देखिये कि ये वेजिटेरिअन नॉनवेज आपको केसा लगता  है। 

सामग्री :-गांठ गोभी १/२ किलो
             तीन बड़े प्याज
              १० १२ लहसुन की कली
              १ इंच अदरक का टुकड़ा
              ४-५ टमाटर बड़े साइज के
              जीरा , नमक ,लाल मिर्च ,हल्दी,सूखा  धनिया (पिसा),सूखी मेथी (पिसी) स्वादानुसार
              सरसों का तेल २ बड़े चम्मच


विधि :-  सबसे पहले गोभी को पत्तों से अलग करके छील लें और छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। 

पत्तों में से साफ़ पत्ते निकाल कर उन्हें भी बारीक़ काट लें। साफ पानी में २ बार धो लें।


कुकर में सरसों का तेल गर्म होने दें तब तक प्याज को बारीक पीस लें  ,लहसुन और अदरक का पेस्ट बना लें। 

 


तेल के अच्छी तरह गर्म हो जाने पर उसमे जीरा तड़कने दें फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डाल  कर थोड़ा भूने अब इसमें प्याज डाल कर लाल होने तक भूने। 

सबसे पहले थोड़ी  सी पिसी लाल मिर्च डालें हिला कर इसमें टमाटर प्यूरी डाल कर भूने फिर सारे मसाले डाल कर भूनें जब तक मसाला तेल ना छोड़ दे। 



मसाले में कटी गोभी व पत्ते डाल कर १५ से २० मिनट तक भूने फिर उसमें पानी डाल कर १० १५ मिनट प्रेशर में रखे रहने दें। 


सब्जी के गलने तक पकाना है फिर गरम मसाला व हरे धनिये के पत्ते धोकर बारीक़ काट कर ऊपर से डालें। 


लीजिये लज़ीज़ सब्जी तैयार है चावल के साथ गर्म गर्म परोसें और वाहवाही बटोर लें।

Thursday, 24 March 2016

होली स्पेशल : गुजिया की रेसिपी

होली का असली मजा तो तब ही आता है जब हमें माँ के हाथों की गुजिया  खाने को मिले। आपके बच्चे भी चाहते होंगे की आप उनके लिए गुजिया बनाएं। आइये हम मिल कर अपने बच्चों के लिए स्वादिष्ट गुजिया बनाएं।  



लीजिये गुजिया की रेसिपी पेश है।


सामग्री:-
आटा गूंथने के लिए
                  १ कटोरी मैदा
                   २ बड़े चममच सूजी
                  २ बड़े चम्मच चीनी पानी में घोल लें
                   २-३ बड़े चम्मच रिफाइंड मोयन के लिए
                   भरावन के लिए
                  २ बड़े चम्मच सूजी
                  २५० ग्राम मावा
                ,  बूरा चीनी स्वादानुसार
                  नारियल का बुरा ,किशमिश ,चारमगज काजू आदि आवशयकता अनुसार
                  तलने के लिए रिफाइंड
                 गुझिया बनाने का साँचा

विधि;-
बर्तन में मैदा सूजी व मोयन दाल कर मिक्स कर लें। इस आटे की मुठ्ठी बननी चाहिए इसका मतलब की मोयन ठीक डली है फिर इसको चीनी के पानी से कड़ा गूँथ लें और सूती गीले कपडे से कपडे से ढक कर रख दें।



अब कढ़ाई मे बिना घी डाले सूजी डाल कर धीमी आंच पर भून लें और बर्तन में निकाल ले। अब उसी कढ़ाई में मावा डाल कर भूनें गुलाबी होने पर गैस बंद कर दें। एक थाली में भूनी सूजी, भुना मावा, सूखे मेवे व बूरा चीनी मिक्स कर लें।



एक कटोरी में एक चम्मच मैदा दाल कर पतला सा घोल बना लें। 

आटे की छोटी छोटी लोइयाँ बना कर गीले कपडे के नीचे ही रखे। लोई से जितनी पतली रोटी बिल सकती है बेलें फिर रोटी को गुझिया के सांचे पर कर कार्नर पर मैदे का घोल दोनों तरफ लगा कर बीच में सूखा  मिक्सचर भर लें सांचे को बंद करें  बाहर रह गया मैदा हटा दे। तैयार गुझिया को तलने से  पहले  कपडे के नीचे रखें नही तो वो सुख कर फट सकती हैं इससे सारा घी खराब हो सकता है।



दूसरी कढ़ाई में रिफाइंड गर्म करे व बनी हुई गुझिया फ्राई करने के लिए इसमें डालें व धीमी आंच पर तलें। थोड़ी सी ब्राउन कलर होने पर टिशू पेपर पर निकल लें ताकि वो एक्स्ट्रा घी सोख ले। लीजिये तैयार  हो गयी हमारी लज़ीज़ और क्रिस्पी गुझिया। 



इस होली बच्चों को  बनाई गुझिया से सरप्राइज कर दीजिये।

Thursday, 10 September 2015

मालपुआ बनाने की विधि


आज शाम से बारिश हो रही थी सोचा बिटिया को कोई अच्छी चीज़ बना कर खुश कर दूँ। फिर सोचा कि क्या बनाया जाये तो याद आया माँ भी ऐसे मौसम में अक्सर मीठे मालपुए बनाया करती थीं। बस फटाफट सामान इकठ्ठा किया और बना लिए टेस्टी टेस्टी मीठे पूड़े। आइये आप भी बनाइये मालपुए माँ की रेसिपी से। 


सामग्री ;-१ कप आटा (गेंहू का)
              १ /२ कप चीनी
              १ से १ १/२ कप पानी
              १ चम्मच सौंफ
              रिफाइन्ड  तेल (नॉन स्टिक तवे पर तलने के लिए)    


विधि ;-एक पैन  में १ कप पानी में चीनी और सौंफ डाल कर गैस पर रख कर तब तक हिलाएं जब तक चीनी घुल जाये फिर उसे ठंडा होने रख दे।
एक बड़े कटोरे में आटा डाल कर थोड़ा थोड़ा चीनी का मिश्रण डालते हुए आटे को मिक्स करे। 


ये ध्यान रखे कि आटे में गिलटियां न पड़े। मिश्रण को मिलाते मिलाते स्मूथ सा पेस्ट बना ले। यह मिश्रण पकोड़ों के बेसन जितना स्मूथ होना चाहिए। 

इस मिश्रण को लगभग ५ मिनट तक फेंटे ताकि मालपुए सॉफ्ट बनें। 
एक फ्लैट तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर करछी से मिश्रण तवे पर डालें। 

माध्यम आंच पर सिकने दे चिमटे की सहायता से पलट कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें। 

लीजिये तैयार है मालपुए। 

मालपुए को खीर या रबड़ी के साथ भी खाया जा सकता है। नही तो आम के आचार के साथ इन पुओं के मजे लीजिये। 

Sunday, 12 July 2015

बेसन के गट्टे (पंजाबी स्टाइल के)

बेसन के  गट्टे  (पंजाबी स्टाइल के)


सामग्री 
गट्टे  की सामग्री :-१ कटोरी बेसन
                           २ चम्मच दही
                           २ चम्मच रिफाइंड आयल
                           १ छोटा प्याज
                            अजवाइन ,मिर्च, नमक स्वादानुसार
करी की सामग्री ;-४-५ काली लहसुन
                           १ छोटा टुकड़ा अदरक
                           २ बड़े प्याज
                           २ बड़े  टमाटर
                          लाल मिर्च ,हल्दी ,धनिया पाउडर,जीरा, सूखी मेथी,गर्म मसाला  एवम नमक स्वादानुसार

विधि:- एक गहरी प्लेट में १ कटोरी बेसन ,२ बड़े चम्मच दही ,२ चम्मच रिफाइंड तेल थोड़ी सी लाल मिर्च चुटकी भर अजवाइन व नमक स्वादानुसार डाल लें। प्याज को महीन कद्दूकस करके इसमें मिला लें। इस मिक्सचर को टाइट आटे जैसा गूँथ लें।


गूंथे हुए बेसन की पतली पतली लम्बी डंडी की शेप में बेल लें। 

अब एक बर्तन में पानी उबलने रखें। जब पानी उबलने लगे तो उसमे बेसन की लम्बे गोल टुकड़े दाल कर ३-४ मिनट तक उबलने दें। 

जब बेसन का रंग बदल के हल्का हो जाये तो निकल लें फिर ठन्डे होने पर छोटे टुकड़ों में काट लें।


करी बनाने की विधि:- करी बनाने के लिए प्याज अदरक व् लहसुन का पेस्ट बना लें.कड़ाही में घी गर्म करके जीरा डालें ,जीरा चटकने पर इसमें प्याज ,अदरक  व् लहसुन का पेस्ट डाल कर भूनें। इसके भुनने के बाद इसमें टमाटर की  प्यूरी  डाल कर भूनें। फिर इसमें मिर्च ,हल्दी धनिया पाउडर व् नमक डाल कर २ मिनट तक भूनें कि  मसाला  घी छोड़  जाए।


फिर  इस मसाले में गट्टे डाल कर २ -३ मिनट तक भूने फिर इसमें पानी डालें  ( जितनी करी आप रखना चाहें ) उबाल आने तक रुकें फिर सब्जी को ढक कर धीमी आंच पर ५ मिनट तक पकाएं। अंत में सूखी मेथी डाल कर ढकें।

लीजिए तैयार है लज़ीज़ गट्टे की सब्जी। डोंगे में डाल कर ऊपर से हरा धनिया व् गर्म मसाला डाल कर लच्छेदार परांठे या तंदूर की रोटी के साथ परोसें।