Showing posts with label recipe. Show all posts
Showing posts with label recipe. Show all posts

Friday, 22 April 2016

Punjabiyan di mashhoor Karamb (Ganth Gobhi): Recipe


आज उम्र के इस मोड़ पर खड़े हो कर पीछे देखती हूँ तो न जाने क्या क्या याद आता है कभी वो वीर का पेड़ की ऊपर की टहनियों पर चढ़ कर मीठे पके आम तोड़ कर चिढ़ाना कभी गुड़िया गुड्डे की शादी का खेल और ,कभी स्कूल से आते ही घर में कढम्ब यानी गांठ गोभी की वो खुशबु मन को गुदगुदा जाती है।

  उस दिन  बाजार सब्जी लेने गयी तो वो साथ नही थे गांठ गोभी देखते ही मन किया की एक बार बना कर खिलाऊँगी नही पसंद आई तो कोई बात नही। सो ले आई  मनपसंद सब्जी और बना भी डाली की ट्राई करने में क्या हे ज्यादा से ज्यादा नही खाएंगे। शाम को डरते डरते पापा और इनके सामने परोसी क्या हे ये पूछने पर मेने कहा पापा खा कर बताइये कैसी है तब नाम बताऊँगी। यकीं मानिये पापा ने कहा बेटा ये तो बहुत स्वाद है बिलकुल नॉनवेज सा टेस्ट है। तब मेने उन्हें नाम बताया। अब अक्सर पापा और ये कहते है कि वो अपना वाला नॉनवेज बना देना अच्छा बना लेती हो। आप भी बना कर देखिये कि ये वेजिटेरिअन नॉनवेज आपको केसा लगता  है। 

सामग्री :-गांठ गोभी १/२ किलो
             तीन बड़े प्याज
              १० १२ लहसुन की कली
              १ इंच अदरक का टुकड़ा
              ४-५ टमाटर बड़े साइज के
              जीरा , नमक ,लाल मिर्च ,हल्दी,सूखा  धनिया (पिसा),सूखी मेथी (पिसी) स्वादानुसार
              सरसों का तेल २ बड़े चम्मच


विधि :-  सबसे पहले गोभी को पत्तों से अलग करके छील लें और छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। 

पत्तों में से साफ़ पत्ते निकाल कर उन्हें भी बारीक़ काट लें। साफ पानी में २ बार धो लें।


कुकर में सरसों का तेल गर्म होने दें तब तक प्याज को बारीक पीस लें  ,लहसुन और अदरक का पेस्ट बना लें। 

 


तेल के अच्छी तरह गर्म हो जाने पर उसमे जीरा तड़कने दें फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डाल  कर थोड़ा भूने अब इसमें प्याज डाल कर लाल होने तक भूने। 

सबसे पहले थोड़ी  सी पिसी लाल मिर्च डालें हिला कर इसमें टमाटर प्यूरी डाल कर भूने फिर सारे मसाले डाल कर भूनें जब तक मसाला तेल ना छोड़ दे। 



मसाले में कटी गोभी व पत्ते डाल कर १५ से २० मिनट तक भूने फिर उसमें पानी डाल कर १० १५ मिनट प्रेशर में रखे रहने दें। 


सब्जी के गलने तक पकाना है फिर गरम मसाला व हरे धनिये के पत्ते धोकर बारीक़ काट कर ऊपर से डालें। 


लीजिये लज़ीज़ सब्जी तैयार है चावल के साथ गर्म गर्म परोसें और वाहवाही बटोर लें।

Thursday, 24 March 2016

होली स्पेशल : गुजिया की रेसिपी

होली का असली मजा तो तब ही आता है जब हमें माँ के हाथों की गुजिया  खाने को मिले। आपके बच्चे भी चाहते होंगे की आप उनके लिए गुजिया बनाएं। आइये हम मिल कर अपने बच्चों के लिए स्वादिष्ट गुजिया बनाएं।  



लीजिये गुजिया की रेसिपी पेश है।


सामग्री:-
आटा गूंथने के लिए
                  १ कटोरी मैदा
                   २ बड़े चममच सूजी
                  २ बड़े चम्मच चीनी पानी में घोल लें
                   २-३ बड़े चम्मच रिफाइंड मोयन के लिए
                   भरावन के लिए
                  २ बड़े चम्मच सूजी
                  २५० ग्राम मावा
                ,  बूरा चीनी स्वादानुसार
                  नारियल का बुरा ,किशमिश ,चारमगज काजू आदि आवशयकता अनुसार
                  तलने के लिए रिफाइंड
                 गुझिया बनाने का साँचा

विधि;-
बर्तन में मैदा सूजी व मोयन दाल कर मिक्स कर लें। इस आटे की मुठ्ठी बननी चाहिए इसका मतलब की मोयन ठीक डली है फिर इसको चीनी के पानी से कड़ा गूँथ लें और सूती गीले कपडे से कपडे से ढक कर रख दें।



अब कढ़ाई मे बिना घी डाले सूजी डाल कर धीमी आंच पर भून लें और बर्तन में निकाल ले। अब उसी कढ़ाई में मावा डाल कर भूनें गुलाबी होने पर गैस बंद कर दें। एक थाली में भूनी सूजी, भुना मावा, सूखे मेवे व बूरा चीनी मिक्स कर लें।



एक कटोरी में एक चम्मच मैदा दाल कर पतला सा घोल बना लें। 

आटे की छोटी छोटी लोइयाँ बना कर गीले कपडे के नीचे ही रखे। लोई से जितनी पतली रोटी बिल सकती है बेलें फिर रोटी को गुझिया के सांचे पर कर कार्नर पर मैदे का घोल दोनों तरफ लगा कर बीच में सूखा  मिक्सचर भर लें सांचे को बंद करें  बाहर रह गया मैदा हटा दे। तैयार गुझिया को तलने से  पहले  कपडे के नीचे रखें नही तो वो सुख कर फट सकती हैं इससे सारा घी खराब हो सकता है।



दूसरी कढ़ाई में रिफाइंड गर्म करे व बनी हुई गुझिया फ्राई करने के लिए इसमें डालें व धीमी आंच पर तलें। थोड़ी सी ब्राउन कलर होने पर टिशू पेपर पर निकल लें ताकि वो एक्स्ट्रा घी सोख ले। लीजिये तैयार  हो गयी हमारी लज़ीज़ और क्रिस्पी गुझिया। 



इस होली बच्चों को  बनाई गुझिया से सरप्राइज कर दीजिये।